शाहजहांपुर, नवम्बर 22 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के गांव चमराबोझी निवासिनी महकप्रीत कौर पत्नी रंजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि 16 नवंबर को बच्चों के विवाद को लेकर पड़ोसी मंदीप सिंह, अपनी पत्नी मन्नो कौर व बहन किरण कौर उसके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की। मारपीट में उसे चोटें आयीं। आरोप है कि इस दौरान उसका बड़ा टच मोबाइल भी तोड़ दिया। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस नें शुक्रवार की रात तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...