Shahjahnpur News: महिला की पिटाई का आरोप, मुकदमा दर्ज
शाहजहांपुर, अगस्त 15 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर उसके बारे में लोगों से गलत बातें करने, विरोध करने पर पिटाई करने और इस दौरान गले की चेन गिर जाने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी विमल शुक्ला गांव के लोगों से उसके बारे में गलत-सलत बातें करता है। महिला के अनुसार, जब उसने आरोपी की इस हरकत का विरोध किया तो वह उसके साथ अभद्रता करने लगा। महिला ने बताया कि मारपीट के दौरान उसके गले में पहनी चेन भी गिर गई। घटना के बाद महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.