Shahjahnpur News: महिला का सोने का पेंडिल गायब, चालक-हेल्पर पर आरोप
शाहजहांपुर, अगस्त 9 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के गांव चमराबोझी निवासी अनिल की पत्नी अंगूरा देवी ने मैजिक चालक और हेल्पर पर सोने का पेंडिल गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। महिला ने दोनों पर पूछताछ के दौरान गालीगलौज और मारपीट पर आमादा होने का भी आरोप लगाया। अंगूरा देवी ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर करीब दो बजे वह शाहजहांपुर से मैजिक में बैठकर खुटार आ रही थी। खुटार मुख्य चौराहे पर अन्य सवारियां उतर गईं, जबकि वह तिकुनियां जाने के लिए मैजिक में बैठी रही। तिकुनियां चौराहे पर उतरने के बाद उसने गले में पहना सोने का पेंडिल गायब पाया। महिला ने चालक और हेल्पर से पेंडिल के बारे में पूछताछ की तो दोनों टालमटोल करने लगे और मौके से जाने का प्रयास किया। इस पर उसने गांव में रह रहे अपने बहनोई राजकुमार को बुला लिया। राजकुमार न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.