शाहजहांपुर, जुलाई 19 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी की घटना का महज 10 दिन के भीतर खुलासा करते हुए चोरी का ई-रिक्शा, उसकी दो बैटरियां बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बैटरियां बेचकर मिले रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई को वादी की तहरीर पर लाल बंगला कैंट क्षेत्र से ई-रिक्शा चोरी होने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पंचवटी शिव मंदिर के सामने तिराहे से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र बलवंत (20 वर्ष), पुनीत सक्सेना पुत्र रामबहादुर (24 वर्ष), रोहित कुमार पुत्र महेश वर्मा (20 वर्ष) तथा आदेश पुत्र रामसेवक (19 वर्ष) सभी निवासी ग्राम चिनौर थाना सदर बाजार के रूप मे...