Shahjahnpur News: मलिका गांव के दुर्गा मंदिर पर हुआ विशाल भंडारा
शाहजहांपुर, अक्टूबर 27 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के गांव मलिका स्थित दुर्गा मंदिर पर सोमवार को नवरात्र के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम व क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजनकर्ता अभय सिंह ने बताया कि नवरात्र के दौरान हर वर्ष भंडारे का आयोजन कराया जाता है। इस वर्ष उनके द्वारा पांचवें भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें गांव सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.