Shahjahnpur News: मरीजों को बीमारी से बचाने वाले डॉक्टर खुद मच्छरों के शिकार
शाहजहांपुर, अगस्त 22 -- Shahjahnpur News: अजीजपुर जिग्नेरा स्थित मेडिकल कॉलेज में मरीजों का इलाज कर उन्हें स्वस्थ करने वाले सीनियर और जूनियर डॉक्टर अब खुद बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। परिसर में गंदगी, झाड़ियों और कूड़े के ढेर के बीच कई डॉक्टर मलेरिया और वायरल बुखार से पीड़ित हो गए हैं। मेडिकल कॉलेज की एसआर और जेआर बिल्डिंग के पीछे पिछले कई महीनों से नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी का अंबार लगा है। बड़ी-बड़ी झाड़ियों के बीच कूड़ा जमा है। डॉक्टरों का कहना है कि आवासीय कमरों के आसपास भी सफाई व्यवस्था बदहाल है। ऐसे में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और दूषित वातावरण में रहना मुश्किल हो रहा है。
स्वास्थ्य खतरा डॉक्टरों के मुताबिक कई सीनियर और जूनियर डॉक्टर मलेरिया और वायरल बुखार की चपेट में आ चुके हैं। मरीजों को संक्रमण और बीमारियों से बचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.