Shahjahnpur News: मरम्मत के सहारे रामगंगा पुल, जाम से हाल बेहाल
शाहजहांपुर, सितम्बर 11 -- Shahjahnpur News: अल्हागंज। राष्ट्रीय राजमार्ग-730सी पर अल्हागंज-फर्रुखाबाद के बीच रामगंगा नदी पर बना करीब पांच दशक पुराना पुल लगातार मरम्मत के सहारे चल रहा है। चार सितंबर से पुल के आठ जॉइंट गार्डरों की मरम्मत जारी है। इसके चलते दिन-रात जाम लग रहा है। रात में वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। पुल के कई हिस्सों में गड्ढे, दरारें और जॉइंट के बीच एक से दो फीट तक गैप होने का दावा स्थानीय लोगों ने किया है। पिछले दो वर्षों में कई बार मरम्मत के बावजूद समस्या लौट रही है। लोगों ने पुल की तकनीकी जांच कराकर स्थायी समाधान की मांग की है। पूर्व में जर्जर पुल पर ट्रक नदी में गिरने समेत कई हादसे हो चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.