Shahjahnpur News: मन्नत पूरी होने पर 10 किमी दंडवत करते पहुंची मंदिर
शाहजहांपुर, अक्टूबर 23 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। खंडहर गांव निवासी ज्योति शास्त्री ने भाई की जान बचने की मन्नत पूरी करने के लिए करीब 10 किलोमीटर दंडवत प्रणाम करते हुए तिकोला देवी मंदिर पहुंचीं। बीते माह ज्योति के भाई विमल खेत में सो रहे थे। इसी दौरान सांप ने उन्हें काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सरकारी और निजी अस्पतालों में ले गए। बाद में निगोही क्षेत्र के एक वैद्य से जड़ी-बूटी मिलने के बाद ज्योति ने तिकोला देवी माता से भाई की सलामती की मनौती मांगी। विमल की हालत में सुधार होने पर ज्योति ने दंडवत यात्रा कर मन्नत पूरी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.