Shahjahnpur News: मदरसा नूर उल हुदा में बेकरी उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण शुरू
शाहजहांपुर, अक्टूबर 14 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। नगर क्षेत्र के बिजलीपुरा स्थित मदरसा नूर उल हुदा में युवाओं और युवतियों को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बेकरी उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है। इसमें इच्छुक अभ्यर्थियों को पिज्जा, बर्गर, केक सहित विभिन्न बेकरी उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।मदरसा प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी एक सप्ताह के प्रशिक्षण में बेकरी उत्पाद बनाने की बुनियादी जानकारी के साथ व्यावहारिक कौशल सीख सकेंगे।उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में बेकरी उत्पादों की मांग को देखते हुए यह प्रशिक्षण युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोल सकता है। प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा अपना छोटा व्यवसाय शुरू करने के साथ ही घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.