शाहजहांपुर, अगस्त 14 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बिजलीपुरा स्थित मदरसा नुरुल हुदा में मुशायरा एवं कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें शायरों और कवियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाएं प्रस्तुत कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि ज्ञानेंद्र मोहन 'ज्ञान' ने की। संचालन प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी सरदार राजू बग्गा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ नौजवान शायर फैजान आतिफ ने नाते पाक से किया। इसके बाद फरमान चिश्ती, खलीक शौक, दिनेश रस्तोगी, असगर यासिर, अजय अवस्थी 'अनुरागी' और फैसल फैज ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब दाद बटोरी। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीरों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लि...