शाहजहांपुर, सितम्बर 11 -- Shahjahnpur News: खुटार। झारखंड के गोड्डा जनपद के पथरगामा थाना क्षेत्र के कस्तूरिया गांव निवासी संजय कुमार दास पुत्र मुनीलाल दास ने खुटार थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उसकी बहन मीना की शादी कई वर्ष पूर्व पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद वह ससुराल में रह रही थी। बाद में संजय अपने परिवार और बहन-बहनोई के साथ रोजगार की तलाश में मथुरा चला आया था। इसी दौरान मीना अचानक वहां से चली गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन मीना के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

मीना की स्थिति की जांच इसी बीच करीब एक सप्ताह पूर्व संजय के पास नवाजपुर गांव की एक महिला का फोन आया। महिला ने बताया कि मीना नवाजपुर ...