Shahjahnpur News: मतदाता जागरूकता अभियान में निबंध और क्विज प्रतियोगिता आयोजित
शाहजहांपुर, नवम्बर 24 -- Shahjahnpur News: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम के निर्देशन में सोमवार को पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जनपद स्तरीय निबंध और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के माध्यमिक विद्यालयों और महाविद्यालयों से आए विजेता छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले 10-10 छात्र-छात्राओं का निर्णायक मंडल ने चयन किया। प्रतियोगिता जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार की देखरेख में कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने संपन्न कराई। निर्णायक मंडल में राजकीय इंटर कॉलेज कांट के प्रधानाचार्य संजय कुमार मौर्य, आर्य महिला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य पूनम रानी, जीएफ कॉलेज के प्रोफेसर खलील अहमद सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.