शाहजहांपुर, जुलाई 18 -- Shahjahnpur News: खुदागंज। क्षेत्र के ग्राम सूथा निवासी भगवान दास ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के एक दबंग ने खेत में मजदूरी करने से इनकार करने पर उनके साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित का कहना है कि वह अपने खेत के काम में व्यस्त होने के कारण दूसरे के खेत में मजदूरी करने नहीं जा सके, जिससे नाराज होकर आरोपी ने उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। उन्होंने जातिसूचक शब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। करीब 60 वर्षीय भगवान दास ने बताया कि वह अकेले रहते हैं और मजदूरी कर अपना जीवनयापन करते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पहले भी उनके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे परिवार के अधिकांश सदस्य गांव छोड़कर बाहर मजदूरी करने लगे हैं। ...