Shahjahnpur News: मजदूरी के 15 हजार रुपये मांगने पर पिता-पुत्री को पीटा
शाहजहांपुर, अक्टूबर 13 -- Shahjahnpur News: पुवायां। मजदूरी के रुपये मांगने पर एक व्यक्ति और उसकी बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मुड़िया कुर्मियात गांव निवासी धर्मवीर पुत्र फूलचंद ने पुलिस को तहरीर दी है। धर्मवीर के मुताबिक, वह गांव के एक व्यक्ति के साथ हरियाणा मजदूरी करने गया था। उसके 15 हजार रुपये बकाया थे। मंगलवार को रुपये मांगने पहुंचा तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से पीट दिया। बचाने आई उसकी बेटी मुस्कान को भी मारापीटा। पीड़ित ने पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.