शाहजहांपुर, जुलाई 18 -- Shahjahnpur News: पुवायां। चार दिन से मक्का की तौल न होने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। भाकियू टिकैत गुट के नेतृत्व में किसानों ने मंडी में मक्का जलाकर प्रदर्शन किया और रात में धरने पर बैठ गए। क्षेत्र के गांव दिउरिया गुटैया निवासी किसान कश्मीर सिंह का आरोप है कि केंद्र प्रभारी ने मक्का की गुणवत्ता खराब बताकर तौल करने से मना कर दिया। सूचना पर पहुंचे भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने विरोध प्रदर्शन किया। आश्वासन के बाद भी तौल शुरू नहीं होने पर कार्यकर्ताओं ने डिप्टी आरएमओ का फोन न उठने पर नारेबाजी की और पुतला दहन की चेतावनी दी। शनिवार को मौके पर पहुंचे एएमओ राम कैलाश सोनकर ने मक्का की गुणवत्ता की जांच कराई। इस दौरान किसानों ने मंडी में पहले से तौली गई मक्का की भी जांच कराने और बिचौलियों की मक्का पहले ...