शाहजहांपुर, अक्टूबर 3 -- Shahjahnpur News: खुदागंज। सूथा गांव के मंदिर में सो रहे दो साधुओं गोपाल दास और बिहारीदास की हत्या और शव जलाने के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद आरोपी मंदिर के पास रॉड छिपाकर कठिना नदी के जंगल में जाकर छिप गया। शुक्रवार तड़के जंगल से निकलकर दिल्ली जाने की तैयारी में था, तभी पुलिस ने कठिना नदी पुल के पास से उसे पकड़ लिया पुलिस ने हत्यारोपी को कोर्ट में पेश कर 14 दिन की रिमांड पर ले लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुमित कुमार सिंह ने पूछताछ में बताया कि वह मंदिर में रहना चाहता था। यह भी पढ़ें- Etah News: अलीगंज रोड पर पांच घंटे जाम, पहले नहीं चेते जिम्मेदार अधिकारी इसी को लेकर उसने रात में मंदिर में सो रहे बाबा गोपाल दास और बाबा बिहारीदास पर लोहे की रॉड से हमला किया। दोनों के...