शाहजहांपुर, अक्टूबर 4 -- Shahjahnpur News: खुदागंज। सुथा गांव के मंदिर में दो साधुओं की हत्या और शव जलाए जाने की घटना के बाद अब मंदिर परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां 24 घंटे पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। घटना के बाद मंदिर में सन्नाटा पसरा है। जहां पहले पूजा-अर्चना और भजनों की आवाज गूंजती थी, वहां अब पुलिसकर्मी तैनात हैं। मामले में गिरफ्तार आरोपी सुमित को जेल भेजा जा चुका है। शनिवार की शाम पहुंची साधुओं की टोली ने घटना की न्यायिक जांच की मांग की है। मंदिर के संरक्षक के पुत्र अमित कुमार सिंह ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि मृत साधुओं की 17वीं के बाद मंदिर में पुजारी की व्यवस्था कराकर पूजा-अर्चना दोबारा शुरू कराई जाएगी। उन्होंने मंदिर की करीब चार बीघा जमीन सरकार के अधीन कर उसके संरक्षण की व्यवस्था भी सरकार से...