Shahjahnpur News: मंदिर के पीछे खेत में निकला मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
शाहजहांपुर, अक्टूबर 14 -- Shahjahnpur News: थाना मिर्जापुर क्षेत्र के बहारिया गांव में बुधवार रात मंदिर के पीछे खेत में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पुलिस और ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर नदी में छोड़ दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, रात करीब 10 बजे टॉर्च की रोशनी में खेत में मगरमच्छ दिखाई दिया। एक सप्ताह के भीतर क्षेत्र में मगरमच्छ मिलने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले भूड़ा और चिकटिया पहाड़पुर के पास भी मगरमच्छ देखे गए थे। ग्रामीणों का अनुमान है कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद मगरमच्छ खेतों और तालाबों में रह गए। उन्होंने वन विभाग से नियमित गश्त कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.