Shahjahnpur News: मंत्री-डीएम के हस्तक्षेप के कुछ घंटे बाद बदली तस्वीर, जेसीबी पहुंची और बनने लगी बाउंड्री
शाहजहांपुर, जुलाई 27 -- Shahjahnpur News: खुदागंज। रामलीला ग्राउंड की बाउंड्री तोड़े जाने के विरोध में पिछले तीन दिनों से चल रहा धरना-प्रदर्शन रविवार को प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। सुबह तक आंदोलन जारी था, लेकिन शाहजहांपुर में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात और उसके बाद डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के हस्तक्षेप के कुछ ही घंटे बाद हालात बदल गए। प्रशासनिक निर्देश मिलते ही जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची और रामलीला मैदान की बाउंड्री का निर्माण कार्य शुरू हो गया। निर्माण शुरू होते ही धरनास्थल पर मौजूद लोगों ने खुशी जताते हुए आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी। धरने के चौथे दिन रविवार सुबह करीब नौ बजे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में रामलीला कमेटी, व्यापार मंडल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.