Shahjahnpur News: भैंस से पेड़ में रगड़ लगाने पर महिला से मारपीट
शाहजहांपुर, सितम्बर 13 -- Shahjahnpur News: बंडा। गांव बरीबरा निवासी निखिला देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 18 अगस्त को उसकी भैंस खुलकर पड़ोसी गजराज सिंह के दरवाजे पर पहुंच गई और वहां खड़े पेड़ से रगड़ लगाने लगी। इस पर गजराज सिंह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर गजराज सिंह, प्रमोद सिंह उर्फ पिंकू, बलिस्टर सिंह उर्फ रिंकू और अरविंद सिंह ने लात-घूंसों व डंडों से उसकी पिटाई कर दी। बचाने आई बेटी शबनम को भी पीटा। पुत्र सौरव ने मोबाइल से वीडियो बनाना चाहा तो आरोपियों ने मोबाइल तोड़कर उसे भी पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: मामूली बात पर मारपीट, तीन पर केस यह भी पढ़ें- Balrampur News: रास्ते से भैंस ले जाने पर विवाद, तीन पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.