Shahjahnpur News: भैंस बेचने से मना किया तो रात में खोल ले गया, मुकदमा
शाहजहांपुर, अक्टूबर 25 -- Shahjahnpur News: पुवायां। क्षेत्र के कंजा गांव में घर के बाहर बंधी भैंस चोरी होने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। भैंस मालिक राकेश कुमार ने पूरेना गांव निवासी विनोद पुत्र रामचंद्र पर चोरी का शक जताया है। राकेश के मुताबिक, 16 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे उनकी भैंस चोरी हो गई। इसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है। आरोप है कि विनोद अक्सर घर आकर भैंस खरीदने की बात करता था। बेचने से इनकार करने पर उसने भैंस खोल ले जाने की बात कही थी। राकेश ने इसे मजाक समझकर अनसुना कर दिया। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद से विनोद गांव नहीं आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.