Shahjahnpur News: भैंसों से भरी पिकअप पलटी, दो पर पशु क्रूरता का मुकदमा
शाहजहांपुर, अगस्त 6 -- Shahjahnpur News: अल्हागंज। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-730सी पर सिद्धन्न की मड़ैया गांव के पास बुधवार दोपहर भैंसों से लदी एक बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में एक पड्डा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य पशुओं को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जांच में पता चला कि पिकअप में 12 भैंसे (पड्डा व पड़िया) लदी थीं और सभी के मुंह व पैर बांधे गए थे। पुलिस ने वाहन चालक समेत दो लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार रामवीर (58) निवासी फतेहगंज, बरेली तथा तौसीफ (22) निवासी खेरपुर, थाना कटरा के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मामले की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.