Shahjahnpur News: भैंसी नदी में डूबा सात वर्षीय बालक, तलाश में जुटे ग्रामीण
शाहजहांपुर, सितम्बर 30 -- Shahjahnpur News: पुवायां। साथियों के साथ भैंसी नदी में मछली पकड़ने गया सात वर्षीय बालक मंगलवार को गहरे पानी में डूब गया। साथियों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। ग्रामीणों ने नदी में जाल डालकर बालक की तलाश शुरू कर दी, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। गांव बिलंदापुर निवासी सुनील कुमार का सात वर्षीय पुत्र पवन उर्फ कल्लू मंगलवार को साथियों के साथ करनापुर-पेतापुर घाट स्थित भैंसी नदी में मछली पकड़ने गया था। बताया गया कि इसी दौरान पवन अचानक नदी के गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जानकारी दी और फिर परिजनों को घटना की सूचना दी। बालक के नदी में डूबने की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.