Shahjahnpur News: भूमि विवाद में महिला से मारपीट, तीन पर मुकदमा
शाहजहांपुर, जुलाई 18 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव महाऊ महेश निवासी कांति देवी की तहरीर पर पुलिस ने रामसेवक, जगदीश और संतोषी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि 14 जुलाई की शाम जमीन के बंटवारे को लेकर कहासुनी के दौरान तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे कांति देवी के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंधौली पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.