शाहजहांपुर, जुलाई 24 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। तहसील सदर के विकास खंड कांट स्थित ग्राम कौढ़ा में सहकारिता को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल हुई है। गांव निवासी विमलेश त्रिवेदी ने सहकारी समिति के नए भवन और गोदाम के निर्माण के लिए अपनी 650 वर्ग मीटर भूमि स्वेच्छा से दान कर दी है। उनके इस योगदान का जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने सम्मान करते हुए अभिनंदन किया। डीपीएस राठौर ने कहा कि भूमि दान से क्षेत्र में सहकारिता आंदोलन को नई मजबूती मिलेगी और किसानों को खाद, बीज एवं अन्य कृषि सामग्री के भंडारण व वितरण की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: गौरिया में बी पैक्स समिति की शुरुआत उन्होंने अन्य किसानों से भी जनहित में ऐसे सहयोग की अपील की। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक डॉ. गणेश गुप्ता ने बताया कि...