शाहजहांपुर, जुलाई 16 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के निर्देश पर भूजल सप्ताह के तहत मदरसा नुरुल हुदा, बिजलीपूरा की ओर से गुरुवार को जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ मदरसा परिसर से हुआ, जिसमें प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली बिजलीपूरा और आसपास के मोहल्लों से होकर गुजरी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में जागरूकता तख्तियां लेकर लोगों को भूजल संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने "जल है तो कल है", "भूजल बचाओ-भविष्य बचाओ", "पानी की हर बूंद है अनमोल" और "वर्षा जल का करें संचय, भूजल होगा सुरक्षित" जैसे नारे लगाकर लोगों को जल बचाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- डीएम ने भूजल जन जागरुकता के लिए रवाना किया प्रचार वाहन प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने कहा क...