Shahjahnpur News: भुड़िया में खुली नई एम पैक्स समिति, किसानों को मिलेंगी सहकारी सुविधाएं
शाहजहांपुर, नवम्बर 13 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को सहकारी बैंकिंग और कृषि संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग ने खुदागंज विकासखंड के भुड़िया में नई बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (एम पैक्स) की शुरुआत की है। अब उन्हें गांव के नजदीक ही सहकारी सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने समारोह में समिति का शुभारंभ किया। इस दौरान डीपीएस राठौर ने कहा कि जनपद में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों तक आधुनिक बैंकिंग और कृषि सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। नई समिति बनने से किसानों को उर्वरक के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें एक ही छत के नीचे खाद, बीज सहित अन्य जरूरी सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही सहकारिता विभाग की योजना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.