Shahjahnpur News: भाषण प्रतियोगिता में शिवांगी प्रथम, मिला सम्मान
शाहजहांपुर, अगस्त 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ददरौल में प्राचार्य सोनिया गुप्ता के निर्देशन में हिरोशिमा दिवस के अवसर पर प्रशिक्षुओं के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में डीएलएड 2024 बैच की प्रशिक्षु तैय्यबा ने प्रथम, शिखा अवस्थी ने द्वितीय तथा कनक वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं डीएलएड 2025 बैच में शिवांगी वर्मा प्रथम, मोहम्मद जैद द्वितीय और नैंसी रस्तोगी तृतीय स्थान पर रहीं। इंद्राक्षी वर्मा, निवेदिता सिंह और अंशिका अवस्थी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्राचार्य सोनिया गुप्ता ने सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.