Shahjahnpur News: भारी बारिश में भरभराकर गिरी दीवार, रास्ता बंद
शाहजहांपुर, सितम्बर 6 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। भारी बारिश के बीच नगर निगम के वार्ड संख्या-03 स्थित लोधीपुर की मुस्कान डेयरी वाली गली में श्याम वाटिका कॉलोनी की बड़ी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार का मलबा सड़क पर फैलने से रास्ता पूरी तरह बंद हो गया और लोगों का आवागमन प्रभावित रहा। हादसे के दौरान विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त होकर टूट गए, जिससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रही। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर वार्ड पार्षद रूपेश कुमार वर्मा 'अन्नू' मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तत्काल मलबा हटवाकर रास्ता खुलवाने तथा टूटे विद्युत पोल सुरक्षित कराने और बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। पार्षद ने कहा कि बारिश को देखते हुए आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.