Shahjahnpur News: भाजपा नेता से अभद्रता के आरोप में सिपाही लाइन हाजिर
शाहजहांपुर, अगस्त 17 -- Shahjahnpur News: खुटार,संवाददाता। भाजपा के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष एवं अधिवक्ता विजय शंकर अवस्थी उर्फ सोनू से अभद्रता के आरोप में सिपाही आकाश तोमर को लाइन हाजिर कर दिया गया। शनिवार रात विजय शंकर अवस्थी अपने साथी भाजपा मंडल मंत्री एवं अधिवक्ता निर्भय मिश्रा के साथ बाइक से जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में सिपाही ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट पर आमादा हो गया। सिपाही के नशे में होने की बात सामने आने पर मामले ने तूल पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अटल चौक पर पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर खुटार थाना प्रभारी अरविंद कुमार और पुवायां थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने भाजपा नेता को समझाकर थाने भेजा। विजय शंकर अवस्थी ने सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.