Shahjahnpur News: भाजपा नेता को गोली मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
शाहजहांपुर, सितम्बर 13 -- Shahjahnpur News: निगोही। मृत्यु प्रमाणपत्र के संबंध में जानकारी मांगने पर ग्राम पंचायत अधिकारी पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष से अभद्रता और गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। मामले में पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामनारायण मिश्रा ने निगोही थाने में ग्राम पंचायत अधिकारी अवनीश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुकदमे के मुताबिक 12 सितंबर को परसरा परसी गांव निवासी विजय सिंह भाजपा नेता श्यामनारायण मिश्रा के पास पहुंचे थे। उन्होंने अपने पिता प्रेमपाल सिंह का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के संबंध में शिकायत की। विजय सिंह के अनुसार मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं, लेकिन प्रमाणपत्र ग्राम पंचायत सिकटोरा में ग्राम पंचायत अधिकारी अवनीश सिंह के पास लंबित है। इस पर श्यामनारायण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.