Shahjahnpur News: भाजपा नेता के ईट प्लांट से चोर टैक्टर-ट्राली समेत सामान चोरी
शाहजहांपुर, अक्टूबर 4 -- Shahjahnpur News: निगोही। तिलहर विधायक के करीबी भाजपा नेता के इंटरलॉकिंग ईंट प्लांट से ट्रैक्टर-ट्राली, तीन बैटरी, मोटर समेत हजारों रुपये का सामान चोरी हो गया। निगोही थाना क्षेत्र के कुदिन्ना गांव निवासी अभिषेक सिंह कुशवाहा का गुरगवां गांव में सलोनी पेट्रोल पंप के पास प्लांट है। अभिषेक के अनुसार वह शनिवार सुबह करीब 11 बजे प्लांट पहुंचे तो सामान गायब मिला। उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को तहरीर देकर सूचना दी। घटना की जानकारी पर टिकरी चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.