Shahjahnpur News: भागवत कथा के समापन पर उमड़े श्रद्धालु, भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद
शाहजहांपुर, सितम्बर 23 -- Shahjahnpur News: खुदागंज। क्षेत्र के गांव म्यूना में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ। नौ दिनों तक कथा श्रवण के लिए रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा के दौरान पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान का गुणगान करते हुए कथा का श्रवण किया। समापन अवसर पर आयोजित भंडारे में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लोगों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों ने सहयोग किया। धार्मिक आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.