Shahjahnpur News: भाकियू ने चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
शाहजहांपुर, अगस्त 21 -- Shahjahnpur News: निगोही। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बीडीओ को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छुट्टा पशुओं को पकड़वाने, पात्र लोगों को आवास योजना का लाभ दिलाने, राशन कार्ड से कटे यूनिटों को दोबारा जोड़ने तथा वृद्धावस्था और विधवा पेंशन शुरू कराने की मांग की गई। किसान यूनियन नेता देवेंद्र सिंह ने कहा कि ब्लॉक व बिजलीघर से जुड़ी समस्याओं का भी समाधान कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो सात सितंबर से आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान माधुरी देवी, लक्ष्मण प्रसाद, रोहित, देवेश कुमार, रामनारायण और सुशीला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.