Shahjahnpur News: भाई सहित तीन लोगों ने किया जानलेवा हमला पुलिस को दी तहरीर
शाहजहांपुर, नवम्बर 3 -- Shahjahnpur News: पुवायां। थाना क्षेत्र के चुरहा गांव निवासी गिरीश पुत्र दामोदर ने अपने भाई समेत तीन लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। गिरीश के अनुसार, एक नवंबर की रात करीब आठ बजे वह पुवायां से घर लौट रहा था। रास्ते में अपने गन्ने के खेत के पास पहुंचा तो पहले से घात लगाए बैठे उसके भाई ने ट्रैक्टर के बारे में पूछा। इसी दौरान दो अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि तमंचा लगाकर धारदार हथियार से हमला किया गया। शोर सुनकर पत्नी और बेटा मौके पर पहुंचे और 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग गए। पीड़ित का आरोप है कि अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.