शाहजहांपुर, सितम्बर 3 -- Shahjahnpur News: खुटार। पीलीभीत के घुंघचिआई थाना क्षेत्र के कसगंजा गांव निवासी कुमकुम दीक्षित ने खुटार थाने में तहरीर दी। आरोप है कि रजमना गांव स्थित उनकी मां के पुश्तैनी मकान में उनका आधा हिस्सा है। उनके भाई सुशील कुमार मिश्रा उर्फ जंजाली ने 31 अगस्त को नशे की आदत के चलते मकान अमरनाथ उर्फ सोनू शुक्ला को बेच दिया। आरोप है कि इसके बाद महिला के हिस्से का मकान भी तुड़वा दिया गया। दो सितंबर को मायके पहुंचने पर कमरे का ताला टूटा मिला और सामान व सोने के जेवर गायब थे। पीड़िता ने जांच कर कार्रवाई और हर्जाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: कांके में घर का ताला तोड़ नकद समेत लाखों के जेवर चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...