शाहजहांपुर, अगस्त 31 -- Shahjahnpur News: सिधौली। थाना सिधौली क्षेत्र के बाजपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित सोनू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 28 अगस्त को उसके भाई मानवेन्द्र के साथ दुर्गेश, विशाल, आकाश और अंशु ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे सोनू के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। वहीं उसके भाई हरिओम को भी पीटने का आरोप है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...