Shahjahnpur News: भाई के माथे पर तिलक लगा बहनों ने मांगी लंबी उम्र की दुआ
शाहजहांपुर, नवम्बर 11 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर/जलालाबाद। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक भैयादूज का पर्व बुधवार को पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में त्योहार की तैयारियां शुरू हो गईं। बहनों ने शुभ मुहूर्त में भाइयों के माथे पर रोली और अक्षत का तिलक लगाकर आरती उतारी और मिठाई खिलाई। इसके बाद भाइयों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार और दक्षिणा भेंट कर जीवनभर उनकी रक्षा करने का वचन दिया। दीपावली और गोवर्धन पूजा के बाद से ही भैयादूज को लेकर तैयारियां शुरू हो गई थीं। बुधवार सुबह घरों के काम निपटाने के बाद बहनें पूजा की थाली सजाकर भाइयों के घर पहुंचीं। कई बहनों ने मायके पहुंचकर भाइयों को तिलक लगाया तो कहीं भाई अपनी बहनों के घर पहुंचे। सुबह से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.