शाहजहांपुर, जुलाई 11 -- Shahjahnpur News: तिलहर। अमनपुर गौटिया के रहने वाले राम भरोसे शर्मा के चार पुत्र अजय, संजय, विजय व नीरज थे। राम भरोसे शर्मा कई वर्षों से बीमार हैं और वह चलने फिरने में भी असमर्थ हैं। चारों भाई एक साथ मिलजुल कर रहते थे लेकिन शुक्रवार को ऐसी नजर लगी की दो भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। पीएम के बाद दोनों शवों के पहुंचने से घर में कोहराम मच गया। दोनों भाइयों के शवों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। जीवन भर साथ निभाने वाले दो भाइयों का अंत सड़क हादसे में हो गया। छोटे भाई विजय के पेट दर्द को देखते हुए बड़ा भाई अजय उसे राहत दिलाने के लिए अस्पताल लेकर जा रहा था लेकिन नियति ने ऐसा क्रूर मोड़ लिया कि दोनों की जीवन लीला एक ही साथ खत्म हो गई。

परिवार में कोहराम हादसे की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, घर में चीख-पुकार म...