Shahjahnpur News: भतीजे के साथ मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर, जुलाई 21 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के गांव कैहमारिया निवासी साबिर खां ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उसका पुत्र नूर मोहम्मद 12 जून को गांव के बाहर अपने खेत पर जा रहा था। रास्ते में उसके भाई वाजिद खां ने नूर मोहम्मद को रोक लिया। और गाली गलौज करने लगा। मना करने पर उसको डंडों से बेहरमी से मारा पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। आरोपी ने धमकी दी, कि कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार देंगे। उसके बाद आरोपी मौके से चला गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.