Shahjahnpur News: भतीजी को जमकर मारा पीटा, रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर, अक्टूबर 11 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के गांव ढकना लहिया निवासी रामस्वरूप ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनका भाई अपनी पत्नी के साथ मिलकर हिमाचल प्रदेश में नौकरी करते हैं। भतीजी शिवानी घर पर रहती है। शनिवार को शिवानी घर में अपना घरेलू कार्य कर रही थी कि रामस्वरूप के बेटे सोमपाल व सोमपाल की पत्नी आरती ने शिवानी के साथ के साथ मामूली कहासुनी को लेकर गाली गलौज शुरू कर दी। जिस पर शिवानी ने गाली गलौज का विरोध किया। विरोध करने पर सोमपाल व आरती देवी ने शिवानी को जमकर मारा पीटा। पुलिस ने रामस्वरूप की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.