शाहजहांपुर, नवम्बर 2 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। कार्तिक मास में कृष्णानगर कॉलोनी स्थित श्रीकृष्ण मंदिर की प्रभातफेरी का स्वागत रविवार को विवेक सहगल के परिजनों ने आवास पर किया। किशोरी जू और लड्डू गोपाल को भजन-कीर्तन के साथ आवास लाया गया। पुष्पवर्षा और पूजन के बाद गौरव अरोरा, मोहन लाल, शिवांश गुप्ता, देवेन्द्र खुराना, अंकित सचदेवा और नवीन सचदेवा ने भजन प्रस्तुत किए। भक्तों ने नृत्य किया और फूलों की होली खेली। मटकी से टॉफियां बांटी गईं। आरती के बाद प्रसाद वितरित हुआ। मंदिर कमेटी की भेंट पार्षद लालू पुजारी, प्रधान सुशील नारंग और संजय सेठी ने दी। जसवन्त जयसिंह की बेटी राधिका के जन्मदिन की बधाई भी दी गई। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: कार्तिक मास की प्रभात फेरी में गूंजे राधे-राधे के जयकारे रीना सहगल, भावना सहगल, अंशुल सहगल, राहुल सहगल, ड...