Shahjahnpur News: ब्लैकबोर्ड से आगे बढ़कर एक्टिव लर्निंग, शिक्षकों को सिखाया पढ़ाने का नया तरीका
शाहजहांपुर, अगस्त 23 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। ग्रीन वैली कॉन्वेंट स्कूल, अहमदपुर रती में सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, प्रयागराज के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण में शिक्षकों को पढ़ाने के पारंपरिक तरीकों से आगे बढ़कर विद्यार्थियों को सीखने की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाने की तकनीकें सिखाई गईं। छह से आठ घंटे चले प्रशिक्षण में गतिविधि आधारित और अनुभवात्मक शिक्षण के जरिए कक्षा को अधिक रोचक और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण में विशेषज्ञ प्रशिक्षक सुश्री अर्पणा अवस्थी और सुश्री रहनुमा शम्सी ने शिक्षकों को बताया कि केवल विषय समझा देना ही प्रभावी शिक्षण नहीं है। विद्यार्थियों को गतिविधियों, संवाद और अनुभवों के माध्यम से सीखने का अवसर देने से उनकी समझ और सहभागिता बेहतर होती है। यह भी पढ़ें- विबग्योर इंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.