शाहजहांपुर, नवम्बर 2 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा में परीक्षकों की तैनाती को व्यवस्थित बनाने के लिए माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों, प्रधानाचार्यों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का पूरा ब्योरा ऑनलाइन मांगा गया है। इसी आधार पर सभी के कंप्यूटरीकृत पहचान पत्र तैयार किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को 15 नवंबर तक यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। इसमें शिक्षकों के विषय और शैक्षिक विवरण की सही जानकारी देना अनिवार्य होगा, ताकि किसी शिक्षक की नियुक्ति गलत विषय में परीक्षक के रूप में न हो सके। यह भी पढ़ें- Balrampur News: माध्यमिक शिक्षा पोर्टल पर शिक्षकों का डाटा अपडेट...