Shahjahnpur News: बैडमिंटन में शाहजहांपुर के खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण और रजत पदक
शाहजहांपुर, सितम्बर 29 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 23 से 26 सितंबर तक बरेली के डोरीलाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 70वीं प्रदेशीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्टेडियम में नियमित अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। अंडर-19 आयु वर्ग की एकल स्पर्धा में जिले के ओम अरोड़ा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं अंडर-19 युगल स्पर्धा में बरेली मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए ओम अरोड़ा, शुभ गुप्ता और कष्टीज यादव की टीम ने उपविजेता रहते हुए रजत पदक प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तीनों खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए एसजीएफआई में चयन हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता जनवरी माह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.