Shahjahnpur News: बैडमिंटन के मंडलीय ट्रायल के लिए आठ खिलाड़ी चयनित
शाहजहांपुर, सितम्बर 4 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा और जिला बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सब जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन के जनपदीय चयन ट्रायल कराए गए। ट्रायल में करीब 21 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयन प्रक्रिया के बाद बालिका वर्ग से अंशिका, दिव्या द्विवेदी और काकुल तथा बालक वर्ग से अनंत गुप्ता, नैतिक वर्मा, अटल दीक्षित, राघवेंद्र खंडेलवाल और कर्तव्य का मंडलीय चयन ट्रायल के लिए चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद सफल खिलाड़ियों को सात से नौ सितंबर तक गाजियाबाद में होने वाली प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा। चयन के बाद खिलाड़ियों में उत्साह रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.