शाहजहांपुर, अक्टूबर 9 -- Shahjahnpur News: फोटो 09- श्रीगणेश पूजन शोभायात्रा को सांसद अरुण सागर और पूर्व विधायक वीरेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना ने फ़ीता काटकर रवाना किया। मीरानपुर कटरा।

श्रीगणेश पूजन शोभायात्रा से मेले का शुभारंभ श्रीराम लीला मेला के पहले दिन नगर के प्रमुख मार्गों से श्रीगणेश पूजन शोभायात्रा निकाली गई। सांसद अरुण सागर और पूर्व विधायक वीरेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना ने फीता काटकर और झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। नगर का सुप्रसिद्ध श्रीराम लीला मेला आज से शुरू हो गया। मोहल्ला कायस्थान स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से विधि विधानपूर्वक पूजा-अर्चना के बाद श्रीगणेश पूजन शोभायात्रा निकली। सांसद अरुण सागर और पूर्व विधायक वीरेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और झंडी दिखाकर सायंकाल शोभायात्रा को रवाना किया। बैंडब...