शाहजहांपुर, जुलाई 14 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। छावनी क्षेत्र के सुभाष रोड स्थित बंगला संख्या-15 की भूमि से बेदखली के लिए रक्षा संपदा कार्यालय की ओर से जारी नोटिस के विरोध में मंगलवार को माले नेता रामशंकर लाल के नेतृत्व में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पहले पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे वर्षों से यहां रह रहे हैं और बिना वैकल्पिक व्यवस्था के बेदखली किए जाने से उनके सामने आवास का संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मानवीय आधार पर पुनर्वास सुनिश्चित करने की मांग की। रक्षा संपदा कार्यालय ने 30 जून को जारी नोटिस में भूमि को रक्षा मंत्रालय की संपत्ति बताते हुए 15 दिन के भीतर कब्जा हटाने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: अतिक्रमण अभिया...