Shahjahnpur News: बेटी को तलाशने के नाम पर 1.30 लाख ठगे, महिला से दुष्कर्म का आरोप
शाहजहांपुर, सितम्बर 4 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। थाना सिंधौली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही सत्येंद्र पुत्र परशराम पर बेटी को तलाशने में मदद के नाम पर 1.30 लाख रुपये ठगने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने विरोध करने पर आरोपी पर पति-पत्नी को जान से मारने और अंतरंग तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक वह नोएडा में मजदूरी करती थी। इसी दौरान उसकी 18 वर्षीय बेटी किसी युवक के साथ चली गई। उसने नौ जुलाई को थाना नॉलेज पार्क, नोएडा में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने गांव के सत्येंद्र को इसकी जानकारी दी। आरोप है कि सत्येंद्र नोएडा पहुंचा और बेटी की तलाश के नाम पर पहले 60 हजार रुपये मांगे। इसके बाद बेटी के मिलने और उसे छुड़ाने के लिए 70 हजार रुपये और मांगे।महिला का कहना है कि उसने खेत गिरवी रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.