Shahjahnpur News: बेकाबू कार खेत में पलटी, धान की बेड़ उखाड़ रहे दो श्रमिकों की मौत
शाहजहांपुर, जुलाई 4 -- Shahjahnpur News: अल्हागंज। अल्हागंज थाना क्षेत्र में शनिवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में खेत में काम कर रहे दो मजदूरों की जान चली गई। नगला हलू मार्ग पर तेज रफ्तार इको कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और धान की बेड़ उखाड़ रहे मजदूरों के ऊपर पलट गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शनिवार शाम करीब 5:30 बजे हरनाई गांव के मोड़ के पास नगला हलू निवासी अर्जुन पुत्र नंदलाल नई बिना नंबर की इको कार चला रहा था। इसी दौरान कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे खेत में जा घुसी। खेत में काम कर रहे नगला हलू निवासी 50 वर्षीय कालीचरण पुत्र सालिगराम और 35 वर्षीय अतुल पुत्र हरिराम कार की चपेट में आ गए। कार उनके ऊपर पलट गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन और ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.